Maharashtra New Deputy CM Sunetra Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। सुनेत्रा के शपथ पूरा करते ही लोकभवन में अजित पवार अमर रहे और अजित दादा अमर रहे के नारे लगने लगे।
महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद सुनेत्रा पवार ने अपने आवास पर अपने दिवंगत पति अजीत पवार को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।
सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने पर NCP विधायक सना मलिक ने कहा, "इतिहास रचा गया है क्योंकि सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। महाराष्ट्र को इससे बहुत फायदा होगा क्योंकि वह हमेशा सामाजिक कामों और महिलाओं के उत्थान के लिए काम करती रही हैं।"