ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की शहादत की खबर सामने आने के बाद राजस्थान शिया मुस्लिम महासभा ने तीन दिवसीय शोक मनाने का एलान किया है। ये घोषणा महासभा के महासचिव सैय्यद आसिफ अली ने की। उन्होंने शिया समुदाय से इस दुखद खबर पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए तीन दिनों तक सभी प्रकार के उत्सवों और खुशियों से दूरी बनाए रखने तथा मातम मनाने की अपील की.. जिसके बाद अजमेर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में शिया समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई.. अजमेर में शिया समुदाय ने शोक सभाओं का आयोजन किया.. दोराई स्थित दरगाह हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम और तारागढ़ स्थित दरगाह शरीफ में अयातुल्ला अली खामेनेई की याद में शोक व्यक्त किया गया..