एप्पल को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल महाकुंभ से अचानक लौट गई हैं। वो दस दिन के लिए यहां आई थीं, लेकिन तीन दिन में ही वापस चली गईं। लॉरेन पॉवेल को एलर्जी की दिक्कत हो गई थी। वहीं इस पर बात करते हुए निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि “जॉब्स अगले कुछ दिन भूटान में ही प्रवास करेंगी।”