महाकुंभ के समापन के बाद प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को लेकर बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने एलान किया कि महाकुंभ में लगे यूपी के सफाई कर्मचारियों को 10 हजार का अतिरिक्त बोनस मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने न्यूनतम 16000 रुपए प्रति महीना वेतन की घोषणा की।