अगले साल आने वाली मकर संक्रांति पर उज्जैन में ‘महाकाल महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। यह फैसला कलेक्टर रौशनसिंह की अध्यक्षता में हुई श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया। 10 से 14 जनवरी तक होने वाले महाकाल महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैव परंपरा से संबंधित प्रस्तुतियां होंगी और प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महाकाल महोत्सव नए साल में उज्जैन आने वाले दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का नया केंद्र होगा।