फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की रोशनी ने प्रेमी संग मिल बेटी की हत्या कर जमकर की पार्टी ?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 17 Jul 2025 10:37 PM IST

एक मासूम की हँसी थी जो अब कभी गूंज नहीं सकेगी। नाम था उसका सोना, सिर्फ 6 साल की थी। लेकिन इतनी सी उम्र में उसने वो सब देख लिया था, जो कई बार ज़िंदगी भर भी कोई नहीं देखता।कैसरबाग के खंदारी बाजार में एक फ्लैट है, जहां हर कोना अब सन्नाटा ओढ़े बैठा है। कभी यहां सोना की खिलखिलाहट गूंजती थी। मगर अब वहां सिर्फ एक सवाल गूंजता है — "माँ ऐसा क्यों किया?"रूह कांप जाती है ये सोचकर कि जिस माँ ने उसे नौ महीने कोख में रखा, जिसने उसे अपनी छाती से लगाकर पाला... वही माँ उसकी कातिल निकली।रोशनी खान — वो नाम जिसे अब कोई 'माँ' कहने की हिम्मत नहीं करेगा। उसके साथ था उसका प्रेमी उदित जायसवाल, जो उसी फ्लैट में लिव-इन में रह रहा था। रविवार की रात थी जब उन्होंने मिलकर सोना की गला घोंटकर हत्या कर दी। वजह? सिर्फ इतनी कि रोशनी अपने पति शाहरूख को इस कत्ल में फंसा सके।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक बेरहम मां पर मासूम बच्ची को बर्बरता से मार डालने का आरोप है। जन्म देने वाली मां पर ही मासूम को प्रेमी के साथ मौत के घाट उतारने का आरोप लगा। कत्ल करते समय मां का दिल भी नहीं पसीजा। हत्या 36 घंटे पहले हुई, पुलिस को सूचना साजिश के तहत बाद में दी गई। दरअसल, मासूम बेटी सोना की हत्या रविवार को ही कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी पत्नी रोशनी ने पति शाहरूख को फंसाने की साजिश रची। शाहरूख जब सोमवार रात बेटी से मिलने पहुंचा तो पत्नी रोशनी से झगड़े के कारण वापस चला गया। दरअसल शाहरूख और रोशनी की शादी को 10 साल हो चुके थे। शादी प्यार से शुरू हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे रिश्तों में जहर घुल गया।

रोशनी को क्लबों में डांस करने का शौक था, वहीं उसकी मुलाकात हुई उदित से। दोनों करीब आए और फिर एक दिन, रोशनी ने शाहरूख और उसके पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवा दिए। जेठ, सास, ननद — किसी को नहीं छोड़ा। फिर मई में, उसने शाहरूख को मारपीट कर उसके ही फ्लैट से निकाल दिया और खुद प्रेमी के साथ रहने लगी।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें