यूपी के मुरादाबाद में बैंक के बाहर नो कैश का बोर्ड देखते ही लोग भड़क उठे। गुस्साए लोगों ने एसबीआई शाखा में तोड़फोड़ भी की। नोट की कमी की वजह से बैंक के गेट में ताला लगा दिया गया। काफी संख्या में नोट लेने पहुंचे लोगों ने पहले तो बैंक के बाहर जमकर हंगामा किया और फिर तोड़फोड़ शुरू कर दी।