रिश्वतखोरी का खेल सिस्टम की नस नस में रम चुका है ताजा मामला यूपी में फतेहपुर के कलेक्ट्रेट आफिस का है जहां क्लर्क संदीप 4500 रुपये की रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उससे सहयोग शुल्क के नाम पर 4500 रुपये मांग रहा था जबकि सहयोग शुल्क सिर्फ 500 रुपये होता है।