यूपी के मेरठ में नूरपुर इलाके के एक फॉर्म हाउस में तेंदुआ घुस आया। भटका हुआ तेंदुआ किसी तरह का नुकसान पहुंचाता उससे पहले ही फॉर्म हाउस के मालिक गौहर इकबाल ने बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए को पकड़ लिया। गौहर ने इसके बाद वन विभाग को सूचना दी, वन विभाग की टीम करीब एक घंटे बाद उनके फॉर्म हाउस पर पहुंची। इसबीच गांववालों की भीड़ तेंदुए को देखने के लिए जुटी रही।