फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu Yadav 79th Birthday : लालू यादव के जन्मदिन पर दिखा भावुक नजारा! | Tejashwi Yadav | Tej Pratap

Thu, 11 Jun 2026 03:28 PM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन है... जिसके चलते गुरुवार को उत्साह और धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया गया। पटना स्थित राबड़ी आवास पर सुबह से ही राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। समर्थक केक, फूल-मालाएं और विभिन्न उपहार लेकर पहुंचे। एक कार्यकर्ता विशेष रूप से काजू-किशमिश से बना 79 किलो का लड्डू लेकर पहुंचा, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा... जन्मदिन के अवसर पर लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ आवास से बाहर आए और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष राजनीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा में लाने में लालू यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उनके विचारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा...
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें