बीएसपी अध्यक्ष मायावती के राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद लगातार नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती के राज्यसभा से इस्तीफा देने को संसदीय इतिहास का काला दिन बताया। साथ ही लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वो मायावती के साहस की कद्र करते हैं। लालू प्रसाद यादव ने ये भी कहा कि वह मायावती को दोबारा राज्यसभा भेजेंगे।