कुशीनगर के दुदही बाजार के लोगों ने बैंकों से नोट न मिलने के विरोध में पैसेंजर ट्रेन को आधे घण्टे तक रोके रखा। बाद में स्टेशन मास्टर और आरपीएफ के जवानों ने लोगों को समझा बुझाकर ट्रैक खाली कराया। इस वजह से 5 घण्टे देरी से चल रही बढ़नी-सीवान पैसेंजर ट्रेन आधा घंटा और लेट हो गयी।