फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Kumar Bishnoi Anshika Verma Wedding: संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई से शादी करेंगी IPS अंशिका वर्मा

Sat, 07 Mar 2026 07:35 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Sambhal SP Krishna Kumar Bishnoi and IPS Anshika Verma Wedding: यूपी पुलिस के दो तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी जल्द ही जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली में तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी होने वाली है। इनकी शादी का कार्ड और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

दोनों आईपीएस अफसरों का तीन दिवसीय वैवाहिक समारोह 28 मार्च से शुरू होगा। दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम के मुताबिक 28 मार्च को बाड़मेर स्थित कृष्ण निवास में बारात पहुंचेगी। इसके बाद 29 मार्च की सुबह विदाई का कार्यक्रम होगा। 30 मार्च को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें यूपी के कई नेता, प्रशासनिक और पुलिस सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें