फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Law Student Case: कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 06:30 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कस्बा इलाके में एक लॉ छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पीड़िता छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया है कि सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी व तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। इसी के चलते उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस कृत्य को अंजाम दिया। 

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी व तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रोमित मुखोपाध्याय (20) को गिरफ्तार किया है। मोनोजीत इसी कॉलेज का पूर्व छात्र है, जबकि जैब व प्रोमित मौजूदा छात्र हैं। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता का न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया है। मेडिकल में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुई इस वारदात ने पिछले साल अगस्त में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा से दुष्कर्म व हत्या की भयावहता याद दिला दी है। पीड़िता विधि छात्रा ने शिकायत में बताया कि उसने मोनोजीत के शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था, तो उसने साथियों के साथ मिलकर उसे पीटा। इतना ही नहीं वे तीनों मिलकर उसे घसीटते हुए गार्ड रूम में ले गए। जहां मोनोजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया इस दौरान दोनों आरोपी बाहर पहरा दे रहे थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने कॉलेज का मेन गेट बंद कर दिया और सुरक्षा गार्ड को उसके कमरे के बाहर बैठा दिया। पीड़िता ने शिकायत में यह भी कहा कि मोनोजीत ने उसके बॉयफ्रेंड को पीटने और माता पिता को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी थी। शिकायत के अनुसार दरिंदों ने दुष्कर्म का मोबाइल फोन पर वीडियो भी बनाया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें