देश में मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब तबके के लोगों को लाभ पहुंचना है। सरकार कुछ-कुछ समय बाद कई तरह की नई योजनाएं लाती रहती है, और कई पुरानी योजनाओं में बदलाव भी करती रहती है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसका सीधा लाभ किसानों को दिया जाता है।