इन दिनों अक्षय कुमार का एक डांस स्टेप खूब वायरल हो रहा है। जिसे उनके पिता विनोद खन्ना के एक पुराने डांस से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों में एक बात कॉमन है वो है इनका डांस स्टेप। दरअसल धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना का ये डांस स्टेप खूब वायरल हो रहा है। लोग इसकी कॉपी कर रहे हैं और अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। पूरी फिल्म में जिस विलेन ने हीरो से ज्यादा भौकाल काट रखा है, वो हैं- अक्षय खन्ना. उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये डांस किसी अपने से ही कॉपी बताया जा रहा है. दरअसल सोशल मीडिया पर जो रील वायरल हो रही हैं, कहा जा रहा है कि वो उन्होंने 36 साल पुराने डांस से कॉपी किया है. फिल्म में अक्षय खन्ना ने जो डांस किया है, वो किसी ने कोरियोग्राफ नहीं किया है. वो खुद ही एक्टर ने शूट के मौके पर किया और अब सबके फेवरेट बन बैठे हैं.