जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चल रहा सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान ‘ऑपरेशन त्राशी-I’ अब तक का सबसे लंबा एनकाउंटर बन गया है. 18 जनवरी से शुरू हुआ ये ऑपरेशन अब 38वें दिन में एंट्री कर चुका है. सुरक्षा एजेंसियों ने अब तक जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 6 शीर्ष आतंकियों को मार गिराया है। चलिए जानते हैं भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन को कैसे अंजाम दिया।