देश के चर्चित शिक्षक खान सर ने शादी के बाद 2 जून को पटना में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें देशभर के नामी शिक्षकों के साथ-साथ कई प्रमुख राजनेता और सामाजिक हस्तियां शामिल हुईं। समारोह बेहद भव्य और गरिमामयी रहा, लेकिन अब इसी आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, रिसेप्शन से सामने आई कुछ तस्वीरों में खान सर की पत्नी घूंघट में नजर आईं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर जहां एक वर्ग उनकी निजता और व्यक्तिगत पसंद का सम्मान कर रहा है, वहीं कुछ यूजर्स इसे महिलाओं की स्वतंत्रता से जोड़कर आलोचना कर रहे हैं।