दिल्ली में हवा का स्तर जिस तरह से खराब होता जा रहा है इसके लिए हम भी जिम्मेदार हैं और हमारी कोशिशों के बाद ही दिल्ली की हवा सांस लेने लायक बन पाएगी। इसी मैसेज के साथ खालसा एड NGO ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में लोगों को मास्क के साथ साथ पौधे भी बांटे और ये मैसेज भी दिया कि जितने ज्यादा लोग पौधे लगाएंगे उतनी ही जल्दी दिल्ली का वातावरण स्वच्छ हो पाएगा