फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Congress Meeting: केरल कांग्रेस की चुनावी बैठक में नहीं पहुंचे शशि थरूर, भड़क उठे संदीप दीक्षित

Fri, 23 Jan 2026 09:08 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Kerala Congress Meeting: शशि थरूर और कांग्रेस पार्टी के बीच के मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। केरल चुनाव को लेकर हुई एक अहम बैठक में तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर नहीं पहुंचे। जब इसे लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जो भी बड़े नेता थे, वो सभी बैठक में शामिल हुए, जो बड़े नेता नहीं हैं, वे इस बैठक से गायब रहे।

शशि थरूर और कांग्रेस पार्टी के बीच इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब ये नाराजगी सतह पर आ गई है। केरल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुटी है। हालांकि, पूरे चुनावी परिदृश्य से शशि थरूर नदारद हैं और वे पार्टी की अहम बैठकों से भी दूरी बना रहे हैं।

वहीं, जब इसे लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित से सवाल किया गया तो उन्होंने कह दिया कि शशि थरूर के आने या न आने से कोई फर्क नहीं पड़ता। दीक्षित ने कहा कि जो बड़े नेता नहीं हैं, अगर वे बैठक में शामिल नहीं होते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। संदीप दीक्षित ने अपने बयान में आगे कहा कि, 'सभी मजबूत और जनाधार वाले वरिष्ठ नेता पार्टी की बैठकों में शामिल हो रहे हैं। जो भी जरूरी हैं, वे सब आ रहे हैं। अगर कोई बड़ा नेता नहीं हैं और उसकी जरूरत नहीं है तो उसके न आने से कोई फर्क नहीं पड़ता।'

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें