नोटबंदी से बेहाल देश की जनता से प्रधानमंत्री ने 50 दिन की मोहलत क्या मांगी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उन पर हमला करने का मौका मिल गया। केजरीवाल ने पीएम पर निशाना साधा कि दिन भर कतार में खड़े होने वाले लोग 50 दिन तो छोड़िए 50 घंटे का इंतजार करने को तैयार नहीं हैं।