बरसों से आतंकवाद को झेल रहे जम्मू-कश्मीर के भटके हुए युवाओं से प्रधानमंत्री ने एक बार फिर आतंकवाद का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में शामिल होने की अपील की है। जम्मू-कश्मीर के चिनैनी में एशिया की सबसे बड़ी हाईवे टनल के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि “कश्मीर के युवाओं के पास दो रास्ते है, टूरिज्म और टेरेरिज्म, और युवाओं को टूरिज्म की मजबूत ताकत को समझना होगा”।