फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Road Accident: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा,जिंदा जले लोग,मची अफरा-तफरी

Thu, 25 Dec 2025 11:19 AM IST
साहिल सुयाल वीडियो डेस्क,अमर उजाला

कर्नाटक में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। इस भीषण दुर्घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक निजी स्लीपर कोच बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। यह हादसा चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक में गोरलाथु क्रॉस के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोग स्लीपर बर्थ पर सो रहे थे। अचानक हुई टक्कर और उसके बाद लगी आग के कारण यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया।

कैसे हुआ हादसा?
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिरियूर से बेंगलुरु की ओर जा रहा ट्रक अचानक डिवाइडर पार कर गया और विपरीत दिशा से आ रही बस से सीधे टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद बस के अगले हिस्से में आग लग गई, जो कुछ ही मिनटों में पूरी बस में फैल गई। स्लीपर कोच होने की वजह से बस के अंदर लकड़ी और फाइबर से बने ढांचे ने आग को और तेजी से फैलने में मदद की।पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई होगी, जिसके कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर पार कर गया। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जांच अभी जारी है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें