पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने पर कांग्रेस में अंदरूनी कलह देखने को मिल रही है। अब कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का के बयान ने हलचल मचा दी है। कपिल सिब्बल ने कांग्रेस का नेतृत्व बदलने की एक बार फिर मांग की है। कपिल सिब्बल जो गांधी परिवार के विश्वसनीय रहे हैं उन्होंने साफ कहा है कि अब वक्त आ गया है कि ‘घर’ की जगह ‘सब की कांग्रेस’ हो।