कानपुर में कौशल और उद्यमिता विकास मंत्रालय की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी को देखने जबरदस्त भीड़ उमड़ी। उम्मीदों के इन स्टॉल को देखने के लिए युवाओं में उत्साह देखने को मिला। प्रदर्शनी में पहुंचे युवाओं में इसकी जिज्ञासा ज्यादा रही कि कौन से ट्रेड की ट्रेनिंग के बाद उन्हें स्वरोजगार और नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।