पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव के यहां अपनी भतीजी को लेकर जाने वाली महिला के फरार होने के बाद से उससे जुड़ी कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। चर्चा है कि वारदात के बाद उसके बैंक खातों में बड़ी रकम भेजी गई है। मामला सामने आने के बाद एसपी ने इसकी भी जांच की बात कही है। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।