Jyotiraditya Scindia on Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने राजा-महाराजाओं को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ी आपत्ति की। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की आपत्ति पर अब कांग्रेस ने भी पलटवार किया है और आजादी से पहले शाही परिवारों के अंग्रेजों के प्रति कथित प्यार का हवाला दिया और कहा कि हम उसे नहीं भूल सकते।