मेरठ में बनी पहली हिंदू अदालत की पहली जज डॉ पूजा शकुन पाण्डेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘अगर नाथू राम गोडसे से पहले मैं पैदा होती तो मैं ही गांधी को मार देती’। उन्होंने बंटवारे के वक्त की बात करते हुए 37 लाख लोगों का हत्यारा भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ही ठहराने की कोशिश की। पूजा शकुन पाण्डेय ने ये बयान अलीगढ़ में दिया।