जेएनयू की फीस बढ़ाने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को जेएनयू के छात्रों ने राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला। पुलिस और छात्रों के बीच हंगामा हुआ। पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया। ये सभी छात्र राष्ट्रपति से इस मामले पर बात करने की मांग कर रहे थे।