दुनिया भर में मशहूर हरियाणा के सूरजकुंड मेले में इस बार झारखंड के रंग दिखाई देंगे। सूरजकुंड मेले में झारखंड को थीम स्टेट बनाया गया है। मेले की तैयारियां भी जोरों पर हैं। । झारखंड की संस्कृति व सभ्यता की झलक इस बार मेले में दिखेगी। खास बात ये होगी कि नोटबंदी की मार से निपटने के लिए हस्तशिल्पियों को कैशलेस लेनदेन की ट्रेनिंग दी जा रही है। मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए झारखंड पर्यटन विभाग के निदेशक डॉ.वाघमरे प्रसाद कृष्णा और संयुक्त निदेशक राजीव रंजन भी पहुंचे।