उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज के NICU वार्ड में अग्निकांड से संबंधित रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मान तो झांसी के मंडलायुक्त और डीआईजी ने सीएम को रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में आग लगने की वजह बताई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस अग्निकांड की वजह इलेक्ट्रिकल एक्सीडेंट है।