इजरायल ने जब राजधानी तेहरान, फोर्डो न्यूक्लियर फैसिलिटी और इस्फहान के सैन्य ठिकानों पर हमला बोला, तब दुनिया की नजरें ईरान के जवाबी हमले पर टिक गईं। ईरान कहता आ रहा था कि इजरायल अगर हमला करता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बुधवार को पूरे इजरायल में सायरन बजने लगे और मिसाइलें इजरायल और यरुशलम के आसमान में रात भर उड़ती देखी गईं. इज़रायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में ये तस्वीरें स्थानीय लोगों को डरा रहीं हैं.
ईरान और इस्राइल ने बुधवार को एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमले किए। इसके साथ ही दोनों पुराने दुश्मनों के बीच संघर्ष छठे दिन में प्रवेश कर गया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने की बात कही है। इस्राइली सेना ने कहा कि बुधवार सुबह कुछ घंटों में ही इस्राइल पर ईरानी मिसाइलों के दो हमले हुए। इससे पहले इस्राइल ने तेहरान के निवासियों से शहर खाली करने के लिए कहा था, ताकि उसकी वायु सेना ईरानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला कर सके। ईरानी समाचार वेबसाइटों के मुताबिक, तेहरान और राजधानी के पश्चिम में करज शहर में विस्फोट की आवाजें सुनी गईं।
ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लड़ाई शुरू हो गई है। अली खैबर लौट आए हैं। उन्होंने घोषणा की कि हमें यहूदियों को कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए। हम उन पर कोई दया नहीं दिखाएंगे।