फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Iran War News: इस्राइल-ईरान युद्ध पर क्या बोलीं सोनिया गांधी? मोदी सरकार पर साधा निशाना

Sat, 21 Jun 2025 10:03 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Israel Iran War News: ईरान और इस्राइल के बीच बीते कुछ दिनों से संघर्ष जारी है। हर बीतते दिन के साथ दोनों पुराने दुश्मनों के बीच संघर्ष और तेज होता जा रहा है। इसके साथ ही दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध का खतरा भी मंडराने लगा है। इस बीच, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी ने इस्राइल-ईरान के बीच जारी तनाव पर बड़ा बयान दिया है, इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है।

सोनिया गांधी ने ईरान का समर्थन करते हुए इस्राइली हमले की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की चुप्पी न सिर्फ कूटनीतिक चूक है बल्कि यह हमारे नैतिक और रणनीतिक परंपराओं से भी दूरी दर्शाती है। दरअसल, सोनिया गांधी ने एक समाचार पत्र में लिखे अपने आर्टिकल में इस्राइल की ईरानी क्षेत्र पर सैन्य कार्रवाई को अवैध और संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने उनके इस लेख को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें