फिल्म 'द केरल स्टोरी' की कहानी 4 लड़कियों पर आधारित है। जिसमें शालिनी एक पारंपरिक हिंदू परिवार से है। गीतांजलि मेनन एक कम्युनिस्ट परिवार से और तीसरी लड़की है निमाह जो ईसाई परिवार से ताल्लुक रकती है । ये सभी कासरगोड के नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लेती हैं। इनके ही साथ होती है चौथी किरदार मलप्पुरम की आसिफा, जो इन लड़कियों से दोस्ताना व्यवहार करती है।