रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका ने रूस के तेल पर प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंध से अमेरिका को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। अमेरिका साल का महज 3-5 फीसदी तेल ही रूस से लेता है। इसी बीच यूरोप के ज्यादातर देश कच्चे तेल और नैचुरल गैस के लिए रूस पर निर्भर हैं। इनमें जर्मनी भी शामिल है। युद्ध के बीच अगर रूस ने इन देशों को तेल और गैस का निर्यात बंद कर दिया तो यूरोप में तेल और नैचुरल गैस के बाजार में बड़ी अस्थिरता आएगी । हालांकि ऐसा करने से रूस को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा |