Iran Israel News: ईरान और इस्राइल में जारी तनाव के बीच इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर भारत का गलत नक्शा दिखा दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया लोग बुरी तरह भड़क गए और बाद में गलती का एहसास होने पर इस्राइली सेना ने माफी भी मांग ली।
दरअसल, ईरान के साथ छिड़ी जंग के बीच इस्राइल रक्षा बल ने शुक्रवार को एक गलती करते हुए भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का गलत नक्शा पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद उसने माफी मांगी है। इस्राइल सुरक्षा बलों ने भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का गलत नक्शा पोस्ट करने के लिए माफी मांग ली है। नक्शे में जम्मू और कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। आईडीएफ ने गलती का एहसास करते हुए कहा कि नक्शा सीमाओं को सटीक रूप से चित्रित करने में विफल रहा। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ इलाके का चित्रण था।
आईडीएफ की पोस्ट भारतीय अकाउंट की ओर से किए गए ट्वीट के बाद आई। कई भारतीय अकाउंट्स से मामले को लेकर काफी नाराजगी जताई गई थी। उन्होंने इस गलती को इस्राइल के सामने रखा और उन्हें गलती का एहसास कराते हुए इस्राइली सेना से पोस्ट को वापस लेने की बात कही।