इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो सोमवार को दो दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वगात किया। जोको विडोडो को यहां सेरेमोनियल रिसेप्शन दिया गया । इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, आतंकवाद से निपटने और रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है। जोको विडोडो अक्टूबर 2014 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बने हैं। यह उनकी पहली भारत यात्रा है।