भारतीय सेना ने ब्रह्मोस मिसाइल का लगातार दूसरे दिन भी सफल परीक्षण किया। अंडमान और निकोबार आईलैंड पर जमीन पर मार करनेवाली ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के परीक्षण में मिसाइल की सटीकत एक मीटर से भी कम रही मतलब, ब्रह्मोस मिसाइल अपने लक्ष्य को बिलकुल करीब से भेदा। इसकी मारक क्षमता को भी 290 किलोमीटर से 450 किलोमीटर किया गया। ये लगातार पांचवां मौका है जब ब्रह्मोस के इस वर्जन की टेस्टिंग बिलकुल सफल रही।