फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs England T20: आधे मैच ने टीम इंडिया पर उठाए कई सवाल, अब वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

Thu, 02 Jul 2026 11:28 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया, लेकिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी ने कई सवाल खड़े कर दिए। संजू सैमसन और ईशान किशन के जल्दी आउट होने से टीम दबाव में आ गई, जिससे वैभव को मौका देने की मांग भी तेज हो सकती है। हालांकि अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक ने भारत को संभाला और टीम 189 रन तक पहुंच गई, लेकिन शुरुआत की नाकामी साफ नजर आई।

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर की धीमी बल्लेबाजी, तिलक वर्मा की संघर्षपूर्ण पारी, रन आउट की गलती और हर्षित राणा को अक्षर पटेल से ऊपर भेजने जैसे फैसलों ने टीम की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए। शिवम दुबे की तेज पारी ने अंत में स्कोर तो मजबूत बनाया, लेकिन दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम को इन कमजोरियों को दूर करना होगा, वरना आगे मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें