फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिका डील पर अभी और करना होगा इंतजार, जयशंकर के बयान ने सबको चौंकाया | The Bonus

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते पर चल रही बातचीत में नई प्रगति दर्ज की गई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि चर्चाएं “रचनात्मक” रहीं, लेकिन किसी भी डील में भारत की रेड लाइन्स और बॉटम लाइन्स का सम्मान किया जाना चाहिए। दोनों देशों के बीच टैरिफ, गैर-टैरिफ बाधाओं और बाज़ार पहुंच जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।अमेरिका चाहता है कि भारत कृषि और डेयरी क्षेत्र में बाज़ार खोले, जबकि भारत की मांग है कि अमेरिकी टैरिफ और अतिरिक्त शुल्कों को हटाया जाए, खासकर रूस से तेल खरीद पर लगाए गए दंड शुल्क। जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत अपने आर्थिक और रणनीतिक हितों से समझौता नहीं करेगा। दोनों देश फिलहाल एक इंटरिम ट्रेड डील पर सहमत होने की दिशा में बढ़ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले चरण की बातचीत जल्द ही होगी, जिसमें “लैंडिंग ग्राउंड” यानी समझौते की रूपरेखा तय की जाएगी। आज बोनस प्वाइंट में इस विषय के साथ दुनियाभर के अर्थ व्यापार से जुड़ी हर खबर विस्तार से जानिए... 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें