INDIA गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर विपक्षी दलों में शुरु हुई सियासी खींचतान रुकने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। INDIA गठबंधन में हो रही तकरार पर चिराग पासवान ने भी तंज सकते हुए बड़ा दावा कर दिया हैं। चिराग पासवान ने दावा करते हुए अपने बयान में कहा, "INDIA गठबंधन में सब ठीक नहीं है। जिस तरह से ममता बनर्जी ने केवल 2 सीटें देने की बात की, AAP पंजाब में सारी सीटों पर लड़ने की बात कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) की पार्टी ने ही 1-2 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कई सीटें हैं जिस पर सब जान रहे हैं कि कौन लड़ेगा। मुंगेर की सीट का सब जानते हैं कि कौन लड़ेगा। सीटों के बंटवारे में जो कठिनाइयां आ रही हैं उसमें ये गठबंधन चुनाव तक एक रहेगा कि नहीं इस पर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है।"