फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi meets Google CEO Sundar Pichai: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने किया बड़ा एलान

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 18 Feb 2026 09:02 PM IST

PM Modi meets Google CEO Sundar Pichai: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। बता दें कि, गूगल के सीईओ भारत में आयोजित ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने आए हैं और 20 फरवरी को समिट में मुख्य भाषण देंगे। भारत पहुंचने पर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर खुशी हो रही है और यहां हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

भारत पहुंचने पर सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर खुशी हो रही है और यहां हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

पीएम मोदी ने सुंदर पिचाई के साथ हुई इस बैठक को खास बताया। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान श्री सुंदर पिचाई से मिलकर बेहद खुशी हुई। हमने एआई के क्षेत्र में भारत द्वारा किए जा रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों और पेशेवरों के साथ गूगल कैसे काम कर सकता है, इस बारे में चर्चा की।

पीएम मोदी के X पोस्ट के बाद गूगल सीईओ ने भी पोस्ट किया। सुंदर पिचाई ने कहा है कि पीएम मोदी से मिलना एक अच्छा अनुभव था। हमने भारत के हेल्थ, एग्रिकल्चर और लैंगवेज सपोर्ट लेकर दूसरे सेक्टर्स में AI को इन्फ्यूज करने पर बातचीत की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें