फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG:वैभव को लेकर भड़के दिग्गज, गौतम गंभीर पर दागे तीखे सवाल!

Mon, 13 Jul 2026 11:20 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आखिरी मैच से बाहर किए जाने पर टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर की रणनीति सवालों के घेरे में आ गई है। सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और मोहम्मद कैफ जैसे पूर्व दिग्गजों ने युवा बल्लेबाज का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि सिर्फ तीन मैचों के आधार पर किसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी का आकलन करना सही नहीं है। उनका मानना है कि युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके और भरोसे की जरूरत होती है, तभी वे भविष्य में बड़े मैच विनर बन सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे पर भले ही बड़े रन नहीं बनाए, लेकिन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान जरूर खींचा। अब उनकी नजर जिम्बाब्वे दौरे पर होगी, जहां तीन टी20 मैचों की सीरीज में उन्हें खुद को साबित करने का एक और मौका मिलेगा। क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि वैभव इस अवसर को किस तरह अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट बनाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें