नोटबंदी के ऐलान के बाद आयकर विभाग की छापेमारी का दौर जारी है। गुरुवार को इनकम टैक्स विभाग की टीम ने नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक्सिस बैंक शाखा में छापेमारी की। विभाग को यहां से 20 फर्जी कंपनियों के खाते होने की बात पता चली है। इन खातों में 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम जमा है।