गुजरात में अवैध तरीके से शराब पार्टी के आरोप में पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में कई बड़े बिजनेसमैन, महिलाएं और हाई प्रोफाइल लोग शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक शहर के बाहर एक फार्म हाउस में एक शादी पार्टी के दौरान शराब परोसी जा रही थी, जिसमें आईपीएल के पूर्व कमिश्नर चिरायु अमीन भी शामिल थे। गुजरात में शराबबंदी की वजह से शराब पीना, परोसना और इसकी खरीद-बिक्री भी गैर कानूनी है। सभी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तारी के तुरंत बाद जमानत दे दी।