Rahul Gandhi On Muslim Brotherhood: राहुल गांधी ने लंदन स्थित थिंक टैंक चैथम हाउस में एक व्याख्यान देते हुए कहा, ‘आरएसएस एक कट्टरपंथी और फासीवादी संगठन है जिसने मूल रूप से भारत के सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है.’ राहुल गांधी ने यह भी कहा कि आरएसएस को एक ‘सीक्रेट सोसाइटी’ कहा जा सकता है, जिसे मुस्लिम ब्रदरहुड की तर्ज पर बनाया गया था. लेकिन वास्तव में मुस्लिम ब्रदरहुड क्या है और क्या इसका भारत से कोई संबंध है? दरअसल, मुस्लिम ब्रदरहुड एक अंतरराष्ट्रीय इस्लामवादी संगठन है जिस पर कुछ मुस्लिम देशों सहित कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है.