बुधवार 18 जुलाई से संसद में मानसून सत्र की शुरूआत हुई और पहले ही दिन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। अविश्वास प्रस्ताव को मिली मंजूरी से इस सत्र में पास किए जानेवाले विधेयक एक बार फिर अधर में लटकते दिख रहे हैं। आपको बताते हैं कि इस मानसून सत्र में कौन-कौन से अहम विधेयक पास होने के लिए टेबल पर हैं।