फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में डरावनी बारिश का रेड अलर्ट

वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 11 Aug 2025 04:53 PM IST

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। कई जिले बाढ़ से प्रभावित है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।  उत्तर प्रदेश में मॉनसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के विभिन्न जिलों में अगले 48 घंटे बाद लगातार 5 दिनों तक भारी बारिश,आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी लखनऊ के अलावा 35 जिलों में भारी बरिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, इन शहरों में आने वाले 15 अगस्त को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। उससे पहले आज यानी 11 से 14 अगस्त तक आंशिक बादल छाए रहने व बौछार पड़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। राज्य के मेरठ, शामली, सहारनपुर में भारी बारिश के साथ ही गरज और चमक के साथ बिजली गिरने की संभावनाएं भी हैं। वहीं आगरा, अलीगढ़, मथुरा और आसपास के जिलों में बौछार पड़ सकती है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें