ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट्स देश में तीसरी लहर आने की संभावना जता रहे हैं. नेशनल कोविड -19 सुपरमॉडल कमेटी के सदस्य विद्यासागर ने ANI को बताया, 'भारत में अगले साल की शुरुआत में तीसरी लहर आने की संभावना है. हालांकि, लोगों में बड़े पैमाने पर इम्यूनिटी होने की वजह से दूसरी लहर की तुलना में ये हल्की होगी लेकिन तीसरी लहर निश्चित रूप से आएगी.