हाल ही में देश में चुनिंदा खिलाड़ियों को खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। वहीं खेल रत्न पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में अपना नाम नहीं होने पर पैरालंपिक पदक विजेता दीपा मलिक ने कहा- कि उन्हें हैरानी है कि उनका नाम लिस्ट में नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि वह समिति के इस फैसले का पूरा सम्मान करती हैं और उन्होंने खेल मंत्रालय के सामने अपना पक्ष रखा है, लेकिन इस मामले पर जो भी फैसला आएगा वो उसका भी सम्मान करेंगी।